चाकू मारकर कर युवक को किया घायल, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।


9 जुलाई 2021/ हरनाबांधा (दुर्ग) शुलभ के सामने वार्ड क्र.
11 के एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हरनाबांधा मुक्ति धाम निवासी ईश्वर सारथी पिता पंचू सारथी उम्र 30 वर्ष , के ऊपर हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से वार कर प्राणघातक हमला किया गया। रात्रि 10.30 बजे सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग राजेश बागडे एवम स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना को गंभीरता से देखते हुये। दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवके शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर। आरोपी की तलाश हेतु टीम को रवाना किया गया । पुलिस अभिरक्षा प्रकरण में आरोपी (1) रॉकी उर्फ मंथन ओसरिया पिता रव.चन्दूलाल ओसरिया निवासी लुचकीपारा दुर्ग, (2) अभिषेक ओसरिया पिता शेखर औसरिया उम्र 24 साल निवासी लुचकीपारा दुर्ग,(3) विक्रम उर्फ विक्की चैलानी पिता कल्लूमल चैलानी उम्र 28 साल निवासी सिंधी कालोनी कंवर नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग को अपराध क्रमांक 604/2021 धारा 307, 34 भादवि के तहत तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया हैं।



