छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला
शराब वाहन में लगी आग, 600 शराब पेटी की हुई नुकसान

बिलासपुर के वेयर हॉउस से मंगलवार की शाम अपनी माजदा में शराब लोड कराई। वाहन को लेकर ड्राइवर चिरमिरी पटना जा रहा था। रतनपुर के आगे मुख्य मार्ग में माजदा में लग गई आग। वाहन में आग लगते ही ड्राइवर उसे छोड़कर भाग निकला। भरी शराब को नुकसान पहुंचा है। वही माजदा भी जल हुआ खाक| इधर आग भड़कने के बाद शराब की बोतलें पटाखों की तरफ फूटने लगी। इसके कारण लोग डर कर किनारे हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। माजदा में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें भरी हुई थी। करीब 600 पेटी शराब लेकर जा रहे वाहन में आग लगी थी। आग से वाहन और शराब को नुकसान पहुंचा है। घटना की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।



