खुर्सीपार बापू नगर में बलवा करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

भिलाई 16 जून |13 जून की रात बापू नगर सड़क नंबर – 27 जोन – 2 में कुछ लड़कों के द्वारा पूर्व के विवाद को लेकर जम कर हंगामा किया गया था…झुंड में लड़के डंडा चाकू कटर आदि से आपस में मारपीट कर रहे थे..रात्रि 11 बजे के आसपास अपने काम धधे से लौट रहे अजय कौशिक ,सुशील भारती सड़क नंबर 27 के कुछ और लोगो को बेवजह मारा पीटा |…जिससे सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई है…वारदात के दरम्यान दहशत जदा लोगो ने पुलिस को सूचना दी..पुलिस ने मौके पर तुरंत पंहुच कर देखा कि दूसरा ग्रुप हमलावरों को मारने के लिए तैयार था…जबकि हमला करने वाले लड़के वंहा नही थे..पुलिस मौके पर मिले लड़को को सावधानी से तुरंत थाना लेकर आई और पहले ग्रुप के लड़कों की तलाश में लग गई..पता करने पर तसव्वुर खान उर्फ छोटू उर्फ नटवर ,21 वर्ष, गौतम नगर ..सचिन वर्मा 19 साल आजाद नगर सेक्टर 11 खुर्सीपार.. सकील मोहम्मद 20 वर्ष गौतम नगर खुर्सीपार के साथ आठ दस लड़को के द्वारा वारदात करने की जानकारी मिली..!
प्रार्थियों के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 240/21 धारा 147,148,149,294,324 506,आईपीसी एवं अपराध क्रमांक 241/21 धारा 294,323,506,34 ,आईपीसी का धारा कायम किया गया..हमलावर आरोपियों की तलाश किया जा रहा था..काफी जद्दोजहद के बाद मुख्य आरोपी तसव्वुर खान, मोहम्मद शकील, सचिन वर्मा,राहुल साहू ,नावेद हुसैन पकड़े गए है…अन्य आरोपी फरार है..पीड़ित पक्ष के मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 307 आईपीसी एवं 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है|



