छत्तीसगढ़ विशेष

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तोडा ताला, फाइन और खराब प्लेसमेंट पर जता रहे हैं विरोध

छात्रों से फाइन के तौर पर 15000 रुपए की वसूली और खराब प्लेसमेंट के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एमिटी यूनिवर्सिटी में तालाबंदी की एनएसयूआई के जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में किए गए विरोध-प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के प्रमुख गेट के साथ-साथ कुलपति ऑफ़िस में तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की गई. 6 घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद विश्विद्यालय प्रबंधन के लिखित जवाब के बाद आंदोलन को विराम दिया गया. प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि जल्द ही राजभवन मार्च कर राज्यपाल के समक्ष मांग प्रस्तुत किया जाएगा|आंदोलन में मुख्य रूप से जिला महासचिव निखिल वंजारी, अंकित शर्मा, प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंह, संदीप विश्वकर्मा, भूपेंद्र साहू, जानू जांगड़े, दिव्यांश श्रीवास्तव के साथ साथ सैकड़ों युवा साथी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button