छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

टमाटर की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

राजधानी रायपुर में टमाटर की कीमतों में तेजी हुई मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने की वजह से टमाटर की कीमतें 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक भारी गर्मी की वजह से स्थानीय उत्पादन में गिरावट आई है।

स्थानीय मांग की पूर्ति के लिए राजधानी के डूमरतराई थोक बाजार में अब बंगलुरू और नासिक से आवक शुरू हो चुकी है। राजधानी के कुछ चिल्हर बाजारों में कीमतें 50 रुपये प्रति किलो तक भी पहुंच चुकी है। मई-जून में हर साल टमाटर की कीमतों में महंगाई आती है। इस बार छत्तीसगढ़ में स्थानीय उत्पादन अधिक रहने की वजह से मई से कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि इससे पहले 15 अप्रैल के बाद से ही कीमतों में उछाल आ जाता था।

टमाटर की नई फसल के लिए लोगों को अभी तीन-चार महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। अन्य सब्जियों की कीमतों पर गौर करें तो इसमें भी महंगाई दर्ज की जा रही है। परवरल, बरबट्टी, भिंडी, बैंगन आदि सब्जियों की कीमतें भी थोक में 20 रुपए पार कर चुकी है। इसकी वजह से चिल्हर बाजार में भी कीमतों में उछाल आ चुका है।

 

Related Articles

Back to top button