राजनांदगांव जिलास्वास्थ्य
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने छुईखदान में स्थित नए क्वारन्टाइन सेंटर का किया निरीक्षण


राजनांदगांव, 13 अप्रैल 2021/ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने राजनांदगांव जिले के छुईखदान में आईटीआई भवन में संचालित होने वाले नए क्वारन्टाइन सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद जी ने सेंटर में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर नायब तहसीलदार सहित प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण चंद्राकर औऱ भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



