कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाजांजगीर-चाम्पा जिलादन्तेवाड़ा जिलाबिलासपुर जिलामहासमुन्द जिलारायपुर जिला

60 साल के आदमी ने 45 साल के महिला के साथ किया रेप,

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां के साथ 60 साल के आदमी ने रेप किया। घर में अकेली महिला कुछ काम कर रही थी तभी वह घर में आया और महिला से बातें करने लगा। फिर अचानक उठा और महिला को पकड़कर कमरे के अंदर ले गया और रेप कर भाग निकला।महिला ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 11 बजे के लगभग घर पर अकेली थी।

इसी दौरान गांव के ही सरनापारा इलाके में रहने वाला चंदन टोप्पो उसके घर आया। उस वक्त महिला अपने घर की परछी में कुछ काम कर रही थी। गांव का ही होने के नाते महिला भी उसे पहचानती थी, सो आरोपी ने उससे बातचीत करना शुरू किया। इसके बाद महिला को जबरदस्ती कमरे के अंदर ले गया था। वहां उसने महिला से रेप किया और भाग गया। घटना के वक्त महिला का पति किसी काम से बाहर गया था और उसकी एक बेटी स्कूल गई थी।

जबकि 3 अन्य बच्चे बाहर रहते हैं। इसी बात का फायदा आरोपी चंदन टोप्पो ने उठाया। बताया गया है कि आरोपी चंदन टोप्पो के भी 2 बच्चे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी के घर में ही दबिश दी और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button