कबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूज

दो वर्षों से दैहिक शोषन करने वाले आरोपी को दबिश देकर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया एन.के. बेताल के मार्गदर्शन में पुलिस कप्तान के निर्देशों का पालन करते हुए महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल उचित कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना पंडरिया मे दिनांक 20/03/2021 को प्रार्थिया के द्वारा स्वयं आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरे गांव का ही रहने वाला रामानंद पात्रे पिता प्रकाश पात्रे उम्र 20 वर्ष साकिन सोनपुरी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के द्वारा विगत 2 सालो से शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ शारीरिक शोषण कर रहा है, और मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं दिनांक-19.03.21 को 11.00 बजे पंडरिया के कोर्ट में तुमसे शादी करुंगा कह कर मुझे पंडरिया कोर्ट बुलाया तथा वह स्वयं भी आया पर कुछ देर बाद उसने कहा कि शादी के लिए मुझे मेरे आधार कार्ड की आवश्यकता होगी जिसे मैं लेकर आ रहा हूं कहकर मुझे पंडरिया मे छोड़कर भाग गया है की रिपोर्ट पर तत्काल थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 104/21 धारा 376 (ढ)(2) दर्ज कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधी अपराध पर बिना विलंब किए मामले के गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. वासनिक के द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारी गणों को मामले से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारी गण के मार्ग निर्देशन पर तत्काल थाना मे पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया, जिसमें पंडरिया पुलिस टीम को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली और दिनांक 26/03/2021 को आरोपी रामानंद पात्रे पिता प्रकाश पात्रे उम्र 20 साल सा.सोनपुरी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को गिरप्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड मे भेजा गया। इस कार्यावाही में थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक के. के. वासनिक के कुशल नेतृत्व में पंडरिया पुलिस टीम से सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल , राजकुमार कुशवाह, रणबाग सिंह एवं अजय कांत तिवारी का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button