अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मराजनांदगांव जिला

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एएसआई गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

18 अगस्त 2021 | छुईखदान थाने में पदस्थ एएसआई पर नाबालिग से दुष्कर्म और जलाने के प्रयास का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने थाने में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई नरेंद्र गहिने को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी मुताबिक पीड़िता की मां नगर की महिला एएसआई के घर खाना बनाने का काम करती थी, जिसकी 15 साल की बेटी भी उसके साथ कई बार एएसआई नरेंद्र गहिने (50 वर्ष) के घर आया करती थी। इसी दौरान एएसआई ने नाबालिग को झांसे में ले लिया ।

पीड़िता की मां के मुताबिक 14 अगस्त को एएसआई ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। मामला जब उजागर हुआ तो एएसआई ने पीड़िता को जलाने का भी प्रयास किया। जिसे छुईखदान हास्पिटल में भर्ती किया गया था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी एएसआई उनकी गैर मौजूदगी में उसके घर भी आया करता था। वह लगातार उसकी नाबालिग बेटी से संबंध बना रहा था। छुईखदान पुलिस ने एएसआई गहिने के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। एसडीओपी जीसी पति ने बताया कि शिकायत और नाबालिग के बयान के बाद एएसआई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button