अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला

3 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर पकड़ाया |

20 अगस्त 2021 | रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि एक युवक बस स्टैण्ड पंडरी में यातायात थाना के सामने खड़े होकर अपने पास काले रंग के पिट्ठु बैंग में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए देवेंद्र नगर टीआई ने मौके पर पेट्रोलिंग टीम को भेजकर युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

पुलिस ने जब युवक से पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसका नाम अर्जुन कुमार वर्मा है जो चित्रकुट उत्तरप्रदेश का रहने वाला है उसने रायपुर में गांजा का नया कारोबार शुरू किया था और विगत कई महीनों से पंडरी थाना क्षेत्र में वो अपना कारोबार चला रहा था। लेकिन जैसे ही उसने अपने धंधे को बढ़ाने के लिए देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आया तो पुलिस की मुस्तैदी के चलते वो पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी अर्जुन कुमार वर्मा के पास से 3 किलो गांजा जिसकी कीमत 21 हज़ार है और एक पुराण मोबाईल फोन जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी के नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (B) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button