अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजसियासत

उत्साह देखकर अब तय हो गया है कि विजय-2023 के लिये सभी भाजपा कार्यकर्ता जुट गये हैं : पुरंदेश्वरी

हम सब केंद्र सरकार की उपल्बधियों को जन-जन तक पहुँचाएँ और प्रदेश सरकार की विफलताएँ लोगों को बताएँ

स्वागत से अभिभूत पुरंदेश्वरी ने कहा : छत्तीसगढ़ तो मेरे लिए मायका, मैं आपकी बहन और बेटी

राजधानी से बलौदाबाजार तक ज़गह-ज़गह प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रायपुर/बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने सोमवार को विश्वास व्यक्त किया है कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर अब तय हो गया है कि विजय-2023 के लिये सभी कार्यकर्ता जुट गये हैं।श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि परिश्रमी कार्यकर्ता कभी पराभूत नहीं होता है और सबके परिश्रम से हमारी जीत तय है। पूरे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। श्रीमती पुरंदेश्वरी बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कहा कि हम सबको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपल्बधियों को जन-जन तक पहुँचाना होगा और प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताना होगा। श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कहा कि आप सबके द्वारा किए गए स्वागत से वह अभिभूत हैं और उन्हें यह अनुभूति हो रही है अब कि छत्तीसगढ़ मेरा मायका ही है, मैं आपकी बहन और बेटी हूं।

जगह-जगह हुआ स्वागत

इससे पहले श्रीमती पुरंदेश्वरी का बलौदाबाजार पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। रायपुर से रवाना होने के बाद पलारी में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत संकरी बाईपास से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। श्रीमती पुरंदेश्वरी ने अंबेडकर चौक पहुँचकर बाबासाहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को देख कर रुकीं प्रदेश प्रभारी

प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने स्वागत के दौरान सुभाष चौक पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को देखकर खुद ही वाहन से उतकर स्वागत स्वीकारा। अपने बीच प्रदेश प्रभारी को पाकर महिला कार्यकर्ताओं को काफी खुशी हुई। स्वागत के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, सांसद द्वय सुनील सोनी, गुहाराम अजगल्ले, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला प्रभारी मोतीराम चन्द्रवंशी, सह प्रभारी अशोक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डा. सनम जांगड़े, डा. अजय राव, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सुरेन्द्र टिकरिहा, टेसूलाल धुरंधर, राकेश तिवारी, सुभाष जालान, श्रीमती लक्ष्मी बघेल सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button