छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिलारायपुर जिला
यूवक ने अपने ही उपर डाला पेट्रोल, जानिए किया है इसके वजह

बिलासपुर | जिले के कोटा क्षेत्र की ग्राम गोकुलपुर में एक युवक आग में झुलस गया है। सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर डायल 112 के आरक्षक व चालक ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचाया। अपने ससुराल ग्राम कछार अपनी पत्नी को लेने आया हुआ था।
एक दिन पहले दोनो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अपनी पत्नी को मनाकर ले जाने जब वह ससुराल पहुँच तो वह वहां नहीं मिली। जिसके बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। तब डायल 112 वाहन ने घटनास्थल पर पहुँचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद युवक को सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया।



