अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार
पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाली महिला को किया गिरफ्तार

28 जुलाई 2021 | अवैध शराब की बिक्री के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया हैं | मुखबरी के जरिए 27 जुलाई 2021 को सूचना मिला की सड़क 8 देना बैंक के पीछे रहने वाली महिला रीता चौधरी पति संजय चौधरी उम्र 32 साल अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है, की सूचना पर हमराह स्टाफ गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपीयों के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 2400 रुपया बल्क लीटर 5.400 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया | आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत अपराध का घटित होना पाए जाने से धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया हैं |



