दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला:ऑटो ड्राइवर ने बदतमीजी की तो युवतियों ने बेल्ट और डंडे से पीटा

स्टेशन रोड में शनिवार की शाम को युवतियों और ऑटो चालक के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद युवतियों ने ऑटो चालक पर दुर्व्यवहार करने और अश्लील गालियां देने की बात कहकर ऑटो चालक के साथ मारपीट की। वही ऑटो में तोड़फोड़ करने की बात सामने आई है।
काफी देर तक चले विवाद के बाद स्टेशन चौक में रात 9 बजे वहां पर जाम की स्थिति बन गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके में पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं रात 10 बजे दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर करने की बात को लेकर थाने में पहुंचे हुए थे। बंगलापारा निवासी कुसुम ठाकुर सहित दो युवतियां और ऑटो चालक बरकतउल्ला कुरैशी के बीच पेट्रोल भरवाने के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित युवतियों ने आरोप लगाया कि ऑटो ड्राइवर कुरैशी द्वारा उन्हें गंदी गालियां देने लगा। जिसके बाद कुसुम और उसकी सहेली को गुस्सा आया और उसके बाद ऑटो चालक को पेट्रोल पंप में मारना शुरू कर दिया। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवतियां बेल्ट और ठंडे से ड्राइवर को मारते हुए दिखाई दे रही हैं, देर रात कोतवाली थाने में पहुंचने के बाद जिसमें दोनों पक्षों को समझाइश दे रहे थे।



