कबीरधाम विशेषकोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलारायपुर जिला

कवर्धा : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना 17 हजार 839 हितग्राहियों को पहली किस्त 3 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए मिलेगी

कवर्धा | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कबीरधाम जिले के राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के के 1 लाख 37 हजार 962 हितग्राहियों के बैंक खाते में 21 मई को 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए की सौगात मिली है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज शनिवार को कवर्धा के पीजी कालेज के आडोटेरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चंन्द्राकर, नीलकंठ चंन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, बोड़ला जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, राज्य योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, गंगोत्री योगी, कलीम खान, मोहित महेश्वरी, राजेश माखीजानी, रोजखान, सावित्री साहू राजकुमार तिवारी,प्रमोद लुनिया, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन महत्वपूर्ण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। कबीरधाम जिले के राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के 1 लाख 37 हजार 962 हितग्राहियों के बैंक खाते में 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए जारी गई है। राजीव गांधी किसा न्याय योजना के तहत जिले के 1 लाख 19 हजार 433 किसानां के खाते में पहली किस्त 76 करोड़ 94 लाख 22 हजार 851 रूपए जारी की गई। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पात्र 17 हजार 839 हितग्राहियों को पहली किस्त 3 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए जारी की गई गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 690 गोबर विक्रेता को 7 लाख 16 हजार रूपए उनके खाते में जारी की गई।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संकल्पों को पूरा करते हुए किसानों, मजदूर और गोधन योजना के तहत सभी वर्गों के लोगों को आर्थिक रूप में समृद्ध बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अब किसानों के साथ-साथ प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन को भी न्याय मिलेगा। उन्होने कहा कि राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर ठोस फैसले लेकर योजनाएं बना रही है। धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हे नमन करते हुए याद किया। उन्होने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों, मजदूरों और गोपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रदेश के किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों के सोच के अनुरूप योजनाएं और कार्यक्रम बनाते हुए गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पा को साकार कर रही है।नीलकंठ चन्द्रवंशी ने भी सबोंधित करते हुए राज्य सरकार और की विभिन्न योजनओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button