अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

कोरोना वैक्सीन की कमी, कई सेंटरों पर ठप हुआ वैक्सीनेशन

कोविड टीकाकरण हेतु आज जब लोग देर से ही सही जब जागरुक हुए तो टीका ही अस्पतालों सहित किसी केंद्र में उपलब्ध नही। लोग सुबह 5 बजे से लाइन लगाकर 10 बजे केन्द्र खुलने का इंतजार करते है, और केन्द्र खुलने के बाद पता चलता है कि टीका ही उपलब्ध नही है, आज दुर्ग सरकारी अस्पताल में लगभग 9 बजे तक 200 लोग लाइन लगाकर खड़े थे,  एमजीआर 10 बजे बताया गया कि आज टीका उपलब्ध नही है| 18 जुलाई के बाद पता करियेगा,  लोगो के कहने पर फिर सूचना स्वरूप टीका उपलब्ध ना होने की जानकारी दीवार में चस्पा की गई,  सेकंड डोज लगाने वाले रोज चक्कर लगा रहे केंद्रों में, मगर कोविशिल्ड की डोज नही लग पा रही,  अगर पिछले दिनों कोविशिल्ड की डोज आई भी तो किसी दिन मात्र 30 डोज या 50 डोज से अधिक नही आ पाई, जबकि रोज लाइन में 200 से अधिक की संख्या में लोग लाइन में रहते हैं बाकी लोगों को वापस जाना पड़ता है। ऐसे में कब तक देश मे सम्पूर्ण टीकाकरण हो पायेगा,  यह सोचनीय है। लोगो को सेकंड डोज की डेट हेतु मोबाइल में सूचना दी गई मगर लोग चक्कर काटते हुए डेट से भी आगे 20 दिन गंवा चुके है।

Related Articles

Back to top button