अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलास्थानीय समाचार
अब सामने आया भाजपा भेड़िए का सही स्वरूप : कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा

रायपुर। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के बहाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन्होंने वन रैंक वन पेंशन की बात कही थी. लेकिन आज असलियत सामने आ रही है. कहना चाहिए कि भेड़िए का सही स्वरूप सामने आया है.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा ने कहा कि आज ये (केंद्र सरकार) देश के नागरिकों को कह रहे हैं कि 21 साल में रिटायर होकर घर जाएं. ये इनका अहंकार है. कांग्रेस देश के नौजवानों के साथ हैं.
शोभा ओझा ने कहा कि अगर युवा शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे तो केंद्र सरकार को घुटने टेकने पड़ेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी अपना गुरुर तोड़े और अपने गलत निर्णयों को इस देश के युवाओं और सेना पर न थोपे.



