अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

टाउनशिप में अवैध निर्माण व कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

24 अगस्त 2021। बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप में मकानों में अतिरिक्त निर्माण करने वालों और कब्जेधारियों की नए सिरे से सूची तैयार कर रहा है। सूची तैयार होने के बाद कार्पोरेट आफिस भेजी जाएगी। लोकसभा के मानसून सत्र में टाउनशिप के मकानों में कब्जे को लेकर सांसदों की ओर से सवाल किए गए थे। जिसका जवाब देते हुए प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई थी कि टाउनशिप में कंपनी के करीब 950 मकान कब्जे में है। जिसके बाद कार्पोरेट आफिस ने नए सिरे से सर्वे कर कब्जे वाले मकानों और अतिरिक्त निर्माण को लेकर जानकारी मांगी गई।

बताया जा रहा है कि प्रबंधन की इस कार्रवाई का मकसद राजस्व बढ़ाना और कब्जे के कारण हो रहे नुकसान को नियंत्रित करना है। कब्जेधारियों के साथ बड़ी संख्या में रिटायर कर्मी भी कंपनी के ही आवास में रह रहे हैं। जिनके रिटेंशन की अवधि वर्षों पहले समाप्त हो चुकी है। इस स्थिति में वे मकान भी कब्जे की श्रेणी में आ गए हैं। जानकारों की माने तो सूची मिलने के बाद सेल प्रबंधन ने रिटायर कर्मियों के आधिपत्य को लेकर फैसला ले सकता है।

नियमितीकरण के बाद लीज का छठा फेज
बीएसपी के मकानों को लीज पर देने को लेकर अब तक 5 फेज में हाउस लीज स्कीम लागू की जा चुकी है। छठे फेज के लिए भी सेल बोर्ड ने इस शर्त के साथ मंजूरी दी है कि पहले अतिरिक्त निर्माण को नियमित किया जाए, उसके बाद ही हाउसलीज के छठे चरण को लागू करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। लिहाजा जानकार प्रबंधन के इस फैसले सेल बोर्ड के उस फैसले से भी जोड़ कर देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button