अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

चावल से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर गिरा खाई में,चालक की मौत, परिचालक गंभीर

बलरामपुर 5 जुलाई चावल से भरी ट्रक देर रात ग्राम दलधोवा जलेबी मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल परिचालक को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है.

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 6142  चावल लोड करके बिहार से रायपुर आ रही थी. देर रात दलधोवा गांव के समीप जलेबी मोड़ पर घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में चली गई. घटना की जानकारी लगते ही तत्काल बलरामपुर यातायात विभाग की टीम, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन और बलरामपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.

दुर्घटना में चालक के ट्रक के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई, खबर लिखे जाने तक चालक के शव को नही निकला जा सका है. वहीं गंभीर रूप से घायल परिचालक को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है|

Related Articles

Back to top button