चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

*दिनांक 15/03/2021 को रात्रि 09.बजे थाना दुर्ग कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ। *

कि हरनाबांधा दुर्ग निवासी कमलेश सारथी को उसी मोहल्ले के निवासी मुरली साहू के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दिया गया है। और मृतक को हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों के द्वारा मृत्यु घोषित किया गया है। उक्त सूचना प्राप्ति पर थाना दुर्ग में मार्ग इंटीमेशन के आधार पर अपराध क्र. 232/2021 धारा 302 भादवी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के द्वारा तत्काल थाना प्रभारी पवन देवांगन के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी की तलाश हेतु। रवाना किया गया है। जो मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपी मुरली साहू पिता संतराम साहू निवासी हरना बांधा दुर्ग।आरोपी को ग्राम गोखाना, थाना गंडई, जिला राजनांदगांव को अभिरक्षा में लेकर दुर्ग लाया गया। पूछताछ पर आरोपी मुरली साहू ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर पूर्व में मृतक के द्वारा कई बार लड़ाई -झगड़ा करने एवं उसी बात को लेकर दिनांक
15/ 03 /21 को रात्रि करीबन 09.00 बजे पुनः आरोपी के साथ गाली -गलौज लड़ाई- झगड़ा करने से आवेश में आकर अपने पास रखें। एक धारदार चाकू से मृतक कमलेश सारथी के पेट के बाएं तरफ मारकर हत्या करना स्वीकार किया। चाकू लगने से मृतक कमलेश भागते हुए रोड में गिर जाना एवं आरोपी मुरली साहू के द्वारा घटना कार्य कर अपने टी वी एस जूपिटर वाहन से फरार होना बताया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयोग किए गए। चाकू एवं वाहन टी वी एस जूपिटर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक भुवनेश्वर यादव, उपनिरीक्षक युवराज देशमुख, सउनि पूरण दास, प्र.आर .राजेंद्र वानखेड़े,आर. जावेद, शौकत, कुर्रम, भीम चित्रसेन, धीरेंद्र, फारुख एवं दुर्ग थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही



