श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

कवर्धा| अखिल ब्रह्माण्ड नायक श्रीराधा कृष्णचन्द्र चन्द्र यशोदा नन्द राधा रमण श्री बाके बिहारी की कृपा एवं पूर्वजों की आशीर्वाद से मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री भुलऊ राम साहू के वार्षिक श्राद के अवसर पर कथा व्यास संत श्री विकासानंद महाराज जी (कांशी) के मुखारवृन्द से कथा श्रवण करने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त होने जा रहा है, जिनका समय 1 बजे से शाम 5 बजे तक विनायक पब्लिक स्कूल प्रांगन शंकरनगर, कवर्धा में होगा | अतः आप सभी से निवेदन है कि इस मोक्षदायनी कथा प्रवाह का इष्ट मित्र एवं संबंधियों के साथ उपस्थित होकर कथा श्रवण कर अपने मानव जीवन को कृतार्थ करें।
कार्यक्रम इस प्रकार है :- दिनाक 27/11/2021 को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, महात्म्य कथा, दिनांक 28/11/2021 को परीक्षित जन्म, दिनांक 29/11/2021 को कपिलोपाख्यन, दिनांक 30/11/2021 को भरत चरित्र, दिनांक 01/12/2021 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 02/12/2021 रुख्मणि विवाह, दिनांक 03/12/2021 को सुदामा चरित्र, दिनांक 04/12/2021 को परीक्षित मोक्ष, चढोत्रि, दिनांक 05/12/2021 को गीता, तुलसी वर्षा, हवन, बरसी एवं महाप्रसाद का आयोजन है|



