छानबीन:खेलने के क्रम में 11 वर्षीय छात्र लापता, काफी देर तक घर नहीं आने पर खोजबीन करना शुरू किया

- गांव में नहीं मिलने के बाद अपने संबंधियों को फोन से जानकारी ली
देवरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के एक नाबालिक छात्र खेलने के क्रम में गुम हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लापता छात्र के पिता ने देवरी थाना में लापता होने का सनहा दर्ज कराया है। इस बाबत गुम हुए छात्र के पिता विपिन कुमार राय ने बताया कि 12 वर्षीय इकलौता पुत्र आशीष कुमार शनिवार 11 बजे घर खेलने की बात कहकर घर से निकला था।
काफी देर तक घर नहीं आने पर खोजबीन करना शुरू किया। गांव में नहीं मिलने के बाद अपने संबंधियों को फोन से जानकारी ली। वहां भी पता नहीं चला। बाद में देवरी थाना में सनहा दर्ज कराया। इधर हरला पंचायत के गरडीह गांव निवासी बुजुर्ग भिखारी राणा (65) बीते मंगलवार (29) से लापता है। भिखारी राणा के पुत्र पंकज राणा द्वारा देवरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पंकज राणा के दिए गए आवेदन के मुताबिक उनके पिता भिखारी राणा मानसिक रूप से चल रहे हैं। मंगलवार की सुबह आठ बजे घर से निकल कर कहीं चले गए।



