कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : खाद ना मिलने के कारण परेशान किसानों ने तोड़ा कंप्यूटरक, देखिए विडियो

कवर्धा | जिले के विकासखण्ड लोहरा क्षेत्र के अंतर्गत रणवीरपुर में सहकारी सेवा केंद्र में जहां खाद की कमी से जूझ रहे किसानों की भीड़ रोज उमड़ रही है। दिनभर बैठकर किसान अपनी बारी का इन्तेजार करते रहते हैं। बीते 01 अगस्त को डीएपी खाद के लिए जमुनियां निवासी किसान संतोष धुर्वे सोसाइटी पहुँचे थे जहां सोसायटी प्रबंधन के लापरवाही से नाखुश किसान गुस्सा हो गया और गुस्से में आकर सोसाइटी में रखे कंप्यूटर का मॉनिटर ही उठाकर पटक दिया।

सोसाइटी कर्मचारियों के हेरा फेरी और घपलों से क्षेत्र किसान है परेशान।

पिछले दिनों रणजीतपुर सोसाइटी के प्रबंधक सुभाष गुप्ता के द्वारा किसानों का करोड़ो रूपये डकार लेने का मामला सामने आया जिसपर आज तक प्रशासन ने कोई उचित कार्यवाही नही की जिसके कारण किसान काफी नाराज हुए  नजर आ रहे हैं।

रणवीरपुर सोसाइटी के कर्मचारियों से भी तंग आ चुके हैं किसान।

रणवीरपुर सोसाइटी में भी किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की शिकायत है कि यहाँ कर्मचारी अपने चित परिचित लोगो को भीतर से सहयोग पहुचाते है और कई प्रकार से किसानों को लूटने का प्रयास भी  करते रहते हैं

Related Articles

Back to top button