छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदेश-विदेश

13 साल की युवती को 25 हजार में बेचा, जानिए क्या है इसकी वजह

माँ के हरकत को जानकर आप भी रह जाएँगे हैरान 

मुरादाबाद. मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को 25 हजार में बेचकर उसका निकाह करा दिया. चचेरे भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी चाची  किशोरी की मां ने उसे 25 हजार रुपए में अधेड़ के हाथ बेचा है. शिकायत के बाद से पुलिस जांच में जुटी है.

माँ ने अपने नाबलिक बेटी के साथ किया ये हरकत

दूसरी ओर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने भी स्वत संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में पहुंचकर जांच-पड़ताल की है, जिसमें रुपए के लेन-देन की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि निकाह की बात सामने आई है. थाना मूंढापांडे के एक गांव निवासी युवक ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा मंदबुद्धि हैं. चाची बिहार की रहने वाली हैं

आरोप लगाया कि चाचा की कमजोर मानसिक स्थित का फायदा उठाकर चाची ने बड़ी बेटी का निकाह एक शादीशुदा व्यक्ति से करा दिया था. अब 13 वर्षीय छोटी बेटी को भी पड़ोस के गांव में रहने वाले अधेड़ के हाथ 25 हजार रुपए में बेच दिया. उसका निकाह भी पढ़वा दिया गया.

चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि चाची ने यह कृत्य अपने दामाद के साथ मिलकर किया है. उसने आंवला घाट गांव निवासी आरोपी से रुपए लेकर बेटी को बेचा है. आरोप लगाया कि अधेड़ उसकी चचेरी बहन से एक सप्ताह से दुष्कर्म कर रहा है. चचेरे भाई ने उसके पास जाकर लड़की को छोड़ने को कहा, लेकिन आरोपी ने 25 हजार रुपए में किशोरी को खरीदने की बात कहकर उसे लौटा दिया. इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी

Related Articles

Back to top button