घर की दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान, देखिए नवविवाहिता युवती की सुसाइड वीडियो

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस मामले में ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या करने के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया गया है. इस घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है|
युवती अपने पति अंकित तोमर और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर किराए के मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. घटना का CCTV भी पुलिस के हाथ लगा था. इस मामले में मृतिका युवती माता-पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए अपनी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद अब पति अंकित तोमर, सास सुनीता तोमर, ससुर श्रीनिवास तोमर और देवर आशुतोष तोमर के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
2 साल पहले हुई थी शादी
दूसरी मंजिल से कूदकर की थी आत्महत्या
आखिरकार परेशान होकर 19 अगस्त की सुबह सीमा ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. खास बात यह है कि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इसमें सीमा के गिरने का वीडियो है, लेकिन वह खुद गिरी है या उसे गिराया गया है. इस वीडियो में यह साफ नहीं हो सका था. ऐसे में लम्बी जांच के बाद अब मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.
बर्तन चमकाने सेल्समेन की तरह दिखने वाले शातिर ठग सीसीटीवी में कैद
ग्वालियर के तानसेन नगर में सीसीटीवी में कैद हुए यह दो चेहरे किसी बड़ी कंपनी के सेल्समैन की तरह पैंट शर्ट पहनकर घर-घर दस्तक दे रहे है. जेवर और बर्तन चमकाने का झांसा देते हुए मौका पाते ही ठगी कर फरार हो जाते है. ग्वालियर थाना पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है



