कोरिया जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिलाबेमेतरा जिलारायपुर जिला
बीजेपी ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची, चहेतों की बल्ले-बल्ले

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्षद पद चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। पार्टी ने नामांकन की आखिरी तिथि के एक दिन पहले सूची जारी कर दी है।
बीजेपी ने जबलपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। लंबे मंथन के बाद सभी 79 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। वहीं पार्षद लिस्ट जारी होते ही पार्टी में भारी विरोध शुरू हो गया है। टिकट न मिलने पर अन्य दावेदार कार्यकर्ता खुलकर विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि वरिष्ठ नेताओं के चहेतों को टिकट मिला है।



