छत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिला

एनएमडीसी के सामने आंदोलन कर रहे आदिवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी में स्थानीय लेबर को प्राथमिकता देने की मांग पर आंदोलन कर रहे आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है। एनएमडीसी प्रबंधन और आदिवासी नेताओं के बीच हुए बातचीत के बाद यह मामला शांत हुआ है। विरोध प्रदर्शन स्थगित करने के फैसले पर आदिवासियों ने कहा कि हम लेबर सप्लाई में स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग पर आंदोलन कर रहे थे। वहीं एनएमडीसी प्रबंधन के बीच हुए बातचीत में हमारी मांगों पर सुनवाई का आश्वासन दिया हैं। जिसके बाद प्रदर्शन को स्थगित किया है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो हम दोबारा आंदोलन करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button