रायगढ जिला

नशे का कारोबार:लिपलोई चौक के समीप 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

  • {17 900 सौ, बाइक और तीन मोबाइल जब्त

जिले के राजगांगपुर पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना के आधार पर लिपलोई चौक के समीप 5 ग्राम 390 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार तीन युवकों गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बाइक, 17हजार 9 सौ और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल से सुंदरगढ़ ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए ले जा रहा है। पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने लिपलोई चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया अभियान के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर वाहन की जांच की। जांच में पुलिस ने बाइक की डिक्की के अंदर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त किया।

वाहन चेकिंग अभियान में पकड़ाए आरोपी
ब्राउन शुगर की तस्करी सूचना के आधार पर लिपलोई चौक के समीप वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक की डिक्की में 5 ग्राम 390 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। -डॉ शासनका शेखर बेउरा, एसडीपीओ-राजगांगपुर

Related Articles

Back to top button