छत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़देश-विदेशप्रदेश

राम मंदिर का चंदा: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने राम मंदिर के लिए दिया 21 हजार का चेक

अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए चंदा जुटाने का काम आज से शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने आरएसएस और उसके आनुषांगिक संगठनों के नेताओं को 21 हजार रुपए का चेक सौंपकर अभियान की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए वित्तीय मदद जुटाने को श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति का गठन हुआ है।

राज्यपाल अनुसूईया उइके ने आज दोपहर बाद श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को 21 हजार रुपए का चेक सौंपा। समिति ने उन्हें मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे विश्व हिन्दु परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में निधि संग्रह अभियान आज से शुरूआत होना था। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल से निधि प्राप्त कर इसकी औपचारिक शुरूआत की जा रही है।

राज्यपाल से चंदा लेने वालों में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति के प्रांत प्रमुख बृजलाल गोयल, निधि संग्रह प्रमुख घनश्याम चौधरी, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र दुबे शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह समिति अब पूरे प्रदेश में आनुषांगिक संगठनों के जरिए चंदा इकट्‌ठा करेगी। इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा भी शामिल हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button