कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषनौकरशाहीब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

पुलिस अधीक्षक ने 04 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज , दुर्ग के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2020 जिला पुलिस कबीरधाम के आरक्षक का प्रधान आरक्षक ( अ ) वर्ग के पद पर पदोन्नति हुई है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव के निर्देशन में 14 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन आरक्षको को पदोन्नति दी गई जिसमें थाना अजाक में पदस्थ महिला आरक्षक इन्द्राणी नेताम , आरक्षक ओमन मेरावी थाना पिपरिया , आरक्षक आदित्य कुमार कृषे रक्षित केन्द्र , आरक्षक उमाशंकर नाग थाना चिल्फी को पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी , उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी , अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे , रक्षित निरीक्षक श्रीमती खिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल ने फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई । साथ ही पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन , उप निरीक्षक बी.आर. गजेन्द्र , स्टेनो युवराज आसटकर , सउनि सुनील राव एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button