विविध

भतीजे ने चाची पर किया सब्बल से वार, उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है इसकी वजह

बिलासपुर. रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करैहापारा मे महिला सार्वजनिक नल के पास पानी भर रही थी, तभी रिश्ते में भतीजे वहां पहुंचा और महिला से गाली-गलौच करते हुए अपने पास रखे सब्बल से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे महिला की घटनास्थल मे ही मौत हो गई. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश मौके से फरार हो गया है. आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी मे रखवा दिया है.

घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, कि आरोपी युवक के खिलाफ 4 से 5 बार थाना में लिखित शिकायत की जा चुकी है, जो युवक ने मारपीट, धमकी, गाली-गलौच करता था. फिर भी रतनपुर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई. जिसका खामियाजा आज एक  महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. मृतिका पति की मौत के बाद से अपने 3 बच्चों के साथ रहती थी, जिसकी मौत के बाद अब बच्चे बेसहारा हो गए हैं. घटना से गुस्साए परिजनों ने रतनपुर थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. माहौल गर्माता देख पुलिस ने बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button