कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिलाधमतरी जिलाबलौदाबाजार ज़िलाबस्तर जिलाबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलामहासमुन्द जिलाराजनांदगांव जिलारायगढ जिलारायपुर जिला

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर छ.ग बीजेपी ने शुरू की तैयारी

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आने वाली हैं। यहां वे छत्‍तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वे अपने लिए वोट की अपील करेंगी। मुर्मू के दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में लग गई हैं। द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। वहीं शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में इसे लेकर एक बैठक हुई।

इस बैठक में पूर्व CM डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देवसाय और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक सहित कई नेता मौजूद थे। इस दौरान धरमलाल कौशिक ने कहा कि बैठक में द्रौपदी मुर्मू के स्वागत, सम्मान बैठक को लेकर चर्चा की गई। एनडीए और उसके सहयोगी दलों ने आदिवासी महिला को प्रत्याशी बनाया है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब आदिवासी समाज से कोई राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार है। छत्तीसगढ़ तो आबादी के लिहाज से 32 प्रतिशत आदिवासी प्रदेश है।

यहां मुर्मू जी को जन समर्थन मिल रहा है। इस दौरान कौशिक ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेसियों से कह दिया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। राष्ट्रपति किसी पार्टी का नहीं होता है। ये तो एक संवैधानिक पद है। अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देना चाहिए। कौशिक ने बताया कि द्रौपदी विधायक, सांसदों की बैठक लेंगी, इसी की रूप रेखा तय हुई है

 

Related Articles

Back to top button