बिलासपुर जिला

देश के 17 हाईकोर्ट जस्टिस के तबादले:छत्तीसगढ़ से जस्टिस श्रीवास्तव को भेजा जा रहा राजस्थान हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

लगभग एक सप्ताह पहले देश भर के 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद कॉलेजियम ने देश भर के 17 हाईकोर्ट जजों को एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर करने को लेकर भी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस MM श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट भेजा जा रहा है।

देश भर के अलग अलग हाईकोर्ट में नियुक्त होने वाले सभी नए 8 चीफ जस्टिस के नाम।
देश भर के अलग अलग हाईकोर्ट में नियुक्त होने वाले सभी नए 8 चीफ जस्टिस के नाम।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरूप गोस्वामी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनने जा रहे हैं। उनके नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस प्रशांत मिश्रा को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया जा रहा है। इसका अंतिम अनुमोदन बचा हुआ है।

बड़े पैमाने पर जजों का ट्रांसफर

कॉलेजियम ने देश के 17 हाईकोर्ट जजों को एक साथ एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट ट्रांसफर करने के जो प्रस्ताव निकाला है उसमें पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत देश भर के अलग अलग हाईकोर्ट के 17 जजों के नाम हैं। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के 4, कोलकाता के 2, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरला, मुंबई, पटना, राजस्थान, चेन्नई और ओडिशा के एक-एक जस्टिस के नाम हैं।

देश भर के 17 हाईकोर्ट जजों की ट्रांसफर लिस्ट।
देश भर के 17 हाईकोर्ट जजों की ट्रांसफर लिस्ट।

Related Articles

Back to top button