कबीरधाम विशेषधर्मस्थानीय समाचार

पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए : कैबिनेट मंत्री

मंत्री अकबर ने महायज्ञ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया

कवर्धा बोड़ला : 23 मार्च 2021/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं विधि विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित पंचकुंडीय रुद्र महा यज्ञ सन्त समागम तथा रामकथा आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा किया तथा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने आमंत्रित कथा वाचक संत से आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र वासियो के जनसहयोग से यह 14 मार्च से 24 मार्च तक यज्ञ प्रारंभ हुआ है। इस अवसर परअमरसिंह वर्मा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, श्रीमती सावित्री रामचरण साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला,जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, होरी राम साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण,कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, अशोक सिंह,श्रीमती गंगोत्री योगी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कवर्धा, मन्नु वर्मा कुसुमघटा , उमेश चन्द्रवंशी खरहट्टा, परमेश्वर मानिकपुरी,पवन चन्द्रवंशी जनपद सदस्य बोड़ला,रामचरण साहू बोड़ला, गोरेलाल चन्द्रवंशी सचिव सरपंच संघ बोड़ला, सूरज वर्मा जनपद सदस्य बोड़ला, अमित वर्मा युवा कांग्रेस बोड़ला, ओम प्रकाश शर्मा बोड़ला, शमसाद बेगम बोड़ला, कृतिका कश्यप बोड़ला,नारद चन्द्रवंशी सरपंच,अशवनी वर्मा,मनोज वर्मा,अजित साहू, सहित आयोजक मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालुगण पँचकुड़ महायज्ञ में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button