कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिलाराजनांदगांव जिलारायपुर जिलासुकमा जिलासूरजपुर जिला

NCC का एडवांस लीडरशिप कैंप, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 250 एनसीसी कैडेट्स ले रहे सैन्य प्रशिक्षण

रायपुर. एनसीसी का एडवांस लीडरशिप कैंप एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी लखोली, आरंग में 6 जुलाई को शुरु हुआ. 12 दिवसीय इस कैंप में ओडिशा, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 250 महाविद्यालयीन एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिन्हें फौज की नियमित दिनचर्या के साथ विविध सैन्य विषयों का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा. साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास के लिए व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे.

इस कैंप के आयोजन की जिम्मेदारी कमान अधिकारी, 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव को दी गई है. छत्तीसगढ़ एनसीसी प्रमुख ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास ने कैंप कमांडेंट कर्नल रोहित कौशिक एवं डिप्टी कमांडेंट कर्नल विवेक के साथ कैंप का निरीक्षण किया.

कैंप का लाभ उठाने किया प्रेरित
कैंप के दूसरे दिन ओपनिंग एड्रेस करते हुए कैंप कमांडेंट ने कैडेट्स को कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया. सैन्य अधिकारी बनने एसएसबी परीक्षाओं के लिए विस्तार से जानकारी देते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल रोहित कौशिक ने बताया कि इस परीक्षा के विभिन्न चरणों में सफल होने के लिए हमारे व्यक्तित्व के किन-किन गुणों का विकास करना होगा.

Related Articles

Back to top button