कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिलारायगढ जिलारायपुर जिला

खेत में जुताई करते समय सीख रहे थे गाड़ी चलाना, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों हुई दर्दनाक मौत

पसान थाना क्षेत्र में खेत में जुताई करते ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद परिवार व गांव में मातम छा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है

यह हादसा कदममुड़ा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार आलोक प्रजापति के खेत में जोताई करते समय ट्रैक्टर पलट गई. इस हादसे में ग्राम सिर्री निवासी 40 वर्षीय अभिराम सिंह, 35 वर्षीय बैकुंठसिंह की मौत हो गई. बताया जा रहा कि जोताई के दौरान ट्रैक्टर सीखते समय अनियंत्रित होकर पलटने से दोनों दब गए. घटना की सूचना पर पसान पुलिस मौके पर पहुंची.

Related Articles

Back to top button