छत्तीसगढ़ विशेषविविध

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामाचरण बघेल का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

दिवंगत श्यामाचरण बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी थे। निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामाचरण बघेल का निधन हो गया। भिलाई-3 निवास में 97 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। दिवंगत श्यामाचरण बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी थे। वे दो बार छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके थे। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे गृहग्राम कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button