कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिलामहासमुन्द जिलामुंगेली जिलारायपुर जिलासुकमा जिला

लूट का लाइव वीडियो, व्यापारी की आंखों में मिर्ची पावडर डालकर कार सवार बदमाश गल्ला लेकर भाग खड़े हुए

किराना व्यापारी की आंखों में मिर्ची पावडर डालकर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। स्विफ्ट कार पर सवार होकर आए चार बदमाश गल्ले की पेटी लेकर फरार हो गए। गल्ले में लाखों रुपए रखे हुए थे। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारी पवन सावला की शासकीय कॉलेज के सामने किराना स्टोर है।

घटना गोहद थाना इलाके की है। लूट की वारदात की खबर के बाद पुलिस पहुंची मौके पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पतासाजी कर रही है। हालांकि वारदात के दौरान सभी लुटेरे मुंह को कपड़ा से ढंके हुए थे। लूट की वारदात से पहले रेकी की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button