अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला
अवैध शराब बिक्री करने वालो को पुलिस ने धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से 44 पौवा देशी शराब जप्त किया गया

16 जुलाई 2021| एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के मार्ग दर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा 15 जुलाई 2021 को अभियान चलाकर कर थाना कुम्हारी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते हुये आरोपी तिरथ निर्मलकर पिता रामधुनी निर्मलकर 34 साल को 44 पौवा देशी मदिरा के साथ शंकर नगर कुम्हारी से पकड़ा गया
उक्त अभियान कार्यवाही में थाना कुम्हारी स्टाफ स.उ.नि. अजय सिंह आर.648 ,बंटी सिंह 344 विरेन्द्र यादव 773 राजकुमार द्वारा आरोपी को पकड़ा गया तथा आरोपियों से 3000 रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक 167 / 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



