अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

ग्राम भाल्पहरी में हटाया गया अवैध कब्ज़ा धारी

पालतू पशुओं के लिए जमीन खाली कराया गया

कवर्धा,23 जुलाई 2020 बोडला ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भल्पाहरी में 15 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध रूप से वर्षो से बेजा कब्ज़ा जमाए हुए,हिरदे लाला पटेल,गनी राम पटेल,गोलू पटेल,तीन ग्रामीण से भूमि खली कराया गया, ग्राम में पालतू पशु एवम् शासकीय प्रयोजन निर्माण के लिए अरक्षित 15 एकड़ जमीन में अवैध कब्ज़ा होने की वजह से ग्राम के पशुवो को चारा का आभाव हो जाता था तथा मजबूरन उन्हें संरक्षित वन भूमि में चराई हेतु ले जाना पड़ता था तथा अवैध कब्जे के चलते ग्रामीणों में विवाद,की स्थिति भी निर्मित हो रही थी।

इन सब समस्याओ को दूर करने,तथा धान खरीदी हेतु चबूतरा निर्माण कराये जाने की आवश्यकता को धयान में रखते हुए –सरपंच –चेन सिह छेदावी, सचिव- शेखर जायसवाल ,एवम् ग्राम के सभी पंचो के द्वरा, सर्व सम्मति से उक्त भूमि खाली कराने हेतु प्रस्ताव पारित कर तहसीलदार महोदय बोडला के पास भेजा गया जिस पर त्वरिक कार्यवाही करते हुए –तहसीलदार मनीष वर्मा के द्वारा आज ग्राम को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।

शेखर जायसवाल सचिव भाल्पहरी पंचायत – ग्राम में तीन लोगो के द्वारा ग्राम के आवश्यक 15 एकड़ शासकीय भूमि को अवैध रूप से कब्जा किया गया था,जिसे तहसीलदार के द्वरा आज कब्ज़ा मुक्त कराया गया जिसमे ग्राम के सरपंच,पंच तथा सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा

Related Articles

Back to top button