अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़ विशेषजरा हटकेदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

गांव के पंच सरपंच सचिव से मिलकर उन्हें वैक्सीनेशन करवाने के साथ-साथ कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश।

24/04/2021/दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला एवं दुर्ग एस डी एम विनय पोयाम के द्वारा किया गया गाँवो के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया गया।
👉ग्राम अंजोरा, थनोद, गनियारी, रसमड़ा, बोरई, खुरसुल, नगपुरा गांव का किया गया निरीक्षण
प्रशासन एवम पुलिस के द्वारा लगातार करोना से बचाव हेतु। आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के कंटेनमेंट गांव का दौरा कर दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला एवं एसडीएम विनय पोयाम के द्वारा उक्त क्षेत्र के पंच सरपंच सचिवों को आवश्यक समझाइश दी गई। आज ग्राम अंजोरा, थनोद, गनियारी, रसमड़ा, बोरई, खुरसुल, नगपुरा इन सभी गांव कंटेनमेंट जोन होने के कारण औचक निरीक्षण किया गया। गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों को संपूर्ण रूप से वैक्सीनेशन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी अफवाह में ना आने एवम पूर्णतः कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही प्रत्येक गांव में 5 से 7 लोगों की एक समिति बनाकर उन्हें उक्त निर्देशों का पालन करवाने की जवाबदारी देने हेतु कहां गया।

Related Articles

Back to top button