रायपुर जिला

बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और नितिन नबीन गुरुवार को रायपुर आ रहे हैं। वे खैरागढ़ उपचुनाव की बूथवार समीक्षा करेंगे। इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक में आगे की कार्ययोजना बनाएंगे।

इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि शीर्ष नेतृत्व को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी मिली थी। इस आधार पर ही समीक्षा की जाएगी। भाजपा नेताओं के मुताबिक अब बचे हुए समय में आक्रामक ढंग से काम करने की योजना बनाई जाएगी। लगभग डेढ़ साल का समय भाजपा के पास है। बैठक में संगठन और प्रदेश प्रभारियों के हाव-भाव से संगठन में बदलाव के कयासों का भी पटाक्षेप होने की बात कही जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button