राजनांदगांव जिला

खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार प्रसार अभियान तेजी से चल रही है

खैरागढ़। खैरागढ़ के चुनावी रण में मतदाताओं से पहले राजनीतिक पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को साधने में लगी हुई हैं। लगातार मंत्री, विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार कर रहे है.इस बीच खैरागढ़ के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरी तखतपुर विधायक डॉ रश्मि सिंह जी का कहना है चुनाव में महंगाई के मुद्दे में महिलाओं का भरपूर साथ मिल रहा है गैस सिलेंडर पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त हो चुकी है। वो कांग्रेस के समर्थन में खड़ी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेअलग जिला बनाने के चुनावी वादे की गारंटी दी। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, सेव द डेट-1६ अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक बनेगा। 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा। इस पोस्ट से पहले पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने खैरागढ़ को अलग जिला बनाए जाने के वादे को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान के हवाले से पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया है। अब खैरागढ़ को सम्मान मिला है तो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह बात खैरागढ़ की जनता भली-भांति जान चुकी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। यहां 12 अप्रैल को मतदान होना है।

16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम की घोषणा होनी है। कांग्रेस ने राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जीत के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को अलग जिला बनाने का वादा किया है। यह वादा भी उन्होंने पहले क्रम पर रखा है। इस वादे को लेकर कांग्रेस विपक्ष के निशाने पर है।

Related Articles

Back to top button