ब्रेकिंग न्यूजवायरल न्यूज़

भ्रष्टाचार के आरोप मे अंदर हुए IAS ऑफिसर के बेटे ने की आत्महत्या, माँ ने कहा-इंसाफ लिए बिना नहीं धोऊँगी बेटे से के खून से रंगा हाथ

पंजाब। 2008 बैच के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली को कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की मौत गोली लगने से हो गई है. घटना के वक्त विजिलेंस टीम पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची थी. परिवार का आरोप है कि कार्तिक को विजिलेंस टीम ने गोली मारी है. वहीं, चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है.

इकलौते बेटे के गम में दुखी मां ने खाई कसम

इकलौते बेटे के गम में दुखी मां ने कहा कि उनके बेटे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि जब तक इन पुलिस वालों की वर्दी न उतरवाई, वे बेटे के खून लगे हाथ को नहीं धोएंगी. संजय पोपली के साथ ही सीवरेज बोर्ड के एक और अधिकारी संजीव वाट्स (सुपरिटेंडिंग इंजीनियर) की भी गिरफ्तारी हुई थी. सीनियर IAS अफसर संजय पोपली पर आरोप है कि उन्होंने सीवरेज बोर्ड में रहते 7.3 करोड़ के प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था. इसकी पहली किश्त दे भी दी गई थी. हालांकि दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर रिकॉर्डिंग सरकार तक पहुंच गई. जिसके बाद सोमवार देर रात आईएएस ऑफिसर संजय पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया. पोपली इस वक्त पेंशन डायरेक्टर थे.

संजय पोपली पर आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज

संजय पोपली की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित घर की तलाशी ली थी. वहां से 73 कारतूस मिले थे. इनमें 7.65MM के 41, .32 बोर के 2 और .22 बोर के 30 कारतूस भी शामिल हैं, जिस वजह से पोपली पर आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज किया गया था.

Related Articles

Back to top button