छत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिला

बस पलटने से 4 बच्चों समेत कई लोग हुए घायल

दंतेवाड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक मेला से नगरनार जा रही बस पलट गई. जिससे चार बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए है. हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस भारत ट्रैवल्स की है. जो मेला से नगरनार जाने के लिए निकली थी. इस दौरान गीदम थाना क्षेत्र में हादसे के शिकार हुई है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फ़िलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि इस हादसे में नहीं हुई है, और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

 

Related Articles

Back to top button