सहायक शिक्षक संघ ने शाला बन्द कर,अनिश्चित कालीन हड़ताल का किया आह्वान।

कवर्धा । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आवन पर 5 दिसंबर 2021 को कलेक्ट्रेट गार्डन रायपुर में महा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संघ द्वारा निर्णय लिया गया की 11 एवं 12 दिसंबर को ब्लॉक स्तर में धरना एवं प्रदर्शन एवं 13 दिसंबर को विधानसभा का घेराव कार्यक्रम साथ ही 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल में वेतन विसंगति दूर होने तक जिले के समस्त सहायक शिक्षक शाला बंद कर शामिल होंगे ।शासन द्वारा सहायक शिक्षक के प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने हेतु कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें 3 माह का समय मांगा गया था जिसका समय 4 दिसंबर 2021 को पूर्ण हो चुका है, उसके बावजूद कमेटी द्वारा शासन का कोई भी रिपोर्ट नहीं सौंपा गया है जिससे नाराज होकर समस्त सहायक शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। कबीरधाम जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष गण ने समस्त सहायक शिक्षकों से शत प्रतिशत उपस्थित होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान अपील किया है हड़ताल की सूचना के संबंध में कलेक्टर एसडीएम थाना कोतवाली डी ई ओ डी ,बी ई ओ, को कार्यक्रम की सूचना दिया गया है, जिसमें प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, प्रदेश सदस्य राजेश शर्मा, जिला महामंत्री लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी ,ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा केसलाल साहू, के साथ हितेंद्र सोम, जे.एल बंछोर, सी एस बघेल ,संजय साहू ,अरविंद निर्मलकर ,शंकर दास मानिकपुरी आदि सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।



