अपना जिलाजरा हटकेजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़देश-विदेशधर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजवायरल न्यूज़सियासतस्थानीय समाचारस्पेशल स्टोरी
जारी है आज भी “द कश्मीर फाइल”, आतंकियों ने की कश्मीरी पंडित महिला टीचर की हत्या

जम्मू कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कुलगाम जिले में मंगलवार को कुछ आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीरी पंडित शिक्षक गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हमले के तुरंत बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। महिला सांबा (जम्मू संभाग) की रहने वाली है। कश्मीर जोन पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस भीषण आतंकी अपराध में शामिल आतंकवादियों की जल्द ही पहचान करके उन्हें मार दिया जाएगा।



