पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बड़ी सफलता…………….03 सटोरिया चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे नगदी रकम 33095 रुपये तथा 50000 रु का सटटा पटटी बरामद।

थाना कोतवाली – कवर्धा जिला – कबीरधाम (छ.ग.)।
कवर्धा, 1 नवम्बर 2020/ पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा लगातार जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में आम जनता से मिलकर क्षेत्र में यदि कोई अपराधिक गतिविधियां है, तो उससे अवगत होकर उचित कार्यवाही करें तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर जिले में जुआ सट्टा अवैध शराब आदि, अपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने निर्देश दिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक/काईम बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाने में अलग अलग टीम बनाकर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी करते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 31/10/2020 को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु पुलिस टीम थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में रवाना किया गया था, तथा लगातार मुखबिरो से चर्चा की जा रही थी जिस पर मुखबीर से सूचना मिला कि गायत्री मंदिर के पास पान ठेला से संजय मरकाम एवं पानी टंकी के सामने गंगानगर मे मनीष विश्वकर्मा व दर्रापारा कवर्धा में ओंकार तिवारी द्वारा अंको का रूपये पैसे में दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहे हैं, कि सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गायत्री मंदिर के पास तथा पानी टंकी के सामने गंगानगर, व दर्रापारा कवर्धा जाकर देखा तो संजय मरकाम , मनीष विश्वकर्मा , अमर तिवारी ने अंको में रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से मौके में गवाहों के समक्ष रंगे हाथों पकड़े गए पूछताछ में अपना नाम 01, मनीष विश्वकर्मा पिता जयराम विश्वकर्मा उम्र 28 साल साकिन गंगानगर कवर्धा, 02.संजय मरकाम पिता आयतू मरकाम उम्र 30 साल साकिन गंगानगर कवर्धा, 03. अमर तिवारी पिता रमेश तिवारी उम्र 25 साल सा. दर्रीपारा कवर्धा जिला कबीरधाम छ.ग. का होना बताया जिसके कब्जे से कमश : (1)22120/रू. (2) 9530/रु.(3)1445 रु. कूल – 33095/रुपया नकद रकम तथा अंको में लिखा कुल 06 नग दाव लगा सट्टा पट्टी रकम 50,000 रुपए अंकों में लिखा। 03 नग डाट पेन को समक्ष गवाहो के मौके में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 4 क सट्टा एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कमांक 597,598,599 / 2020 धारा 4 क सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में स.उ.नि. रघुवंश पाटिल , स.उ.नि . आशीष सिंह , प्रआर- 324 राजकुमार चन्द्रवंशी , प्र.आर. 05 संतोष वर्मा , प्र.आर .329 धन्नू दिवाकर , आर -203 भरत नाथ योगी सै .80 अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है ।



