धारदार हथियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार


भिलाई 21 जुलाई 2021| एसपी प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्यवाही के तारत्म्य में 19 जुलाई 2021 को प्रार्थी करन यादव पिता चरकू यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बापुनगर खुर्सीपार तबीयत खराब होने की वजह से रात्रि करीबन 10.00 बजे दवाई लेने मेडिकल दुकान जा रहा था बालाजी नगर खुर्सीपार में मोहल्ले का पवन द्वारा पीने के लिए पैसा मंगाने लगा जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर जबरदस्ती प्रार्थी को कालर पकडकर मां बहन की गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिससे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना 294,506,327 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी पवन पिता अलगू उम्र 18 वर्ष निवासी बापू नगर खुर्सीपार को 20 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसी तारतम्य में 20 जुलाई 2021 को सूचना मिला कि बापू नगर शराब भठठी के सामने रोड में मनोज सोनी पिता दीनानाथ सोनी उम्र 39 वर्ष निवासी बापू नगर खुर्सीपार का व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर लहरा कर रोड में आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है कि आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी थाना खुर्सीपार का निगरानी बदमाश है। जिनके खिलाफ पूर्व में कई अपराध दर्ज है।



