कबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचार

जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री अकबर का पुतला फूंका


भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्री मो अकबर का पुतला फूंका
कवर्धा-आदिवासी नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को बचाने का प्रयास और भ्रामक जानकारी देने वाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ .

कवर्धा, 9 दिसम्बर 2020 / दुष्कर्म से पीड़ित बहन को न्याय दिलाने भाजपा शहर मंडल द्वारा राजनीतिक दबाव डालने वाले मंत्री मो अकबर और इनको बढ़ावा देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में हुए शहर के अंदर आदिवासी नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म मामले में जिस प्रकार पुलिस प्रशासन ने अपनी भूमिका निभाई यह निम्नस्तर की पुलिसिंग उदाहरण बन गया ।

कानून व्यवस्था देने में असफल
पुलिस और सरकार क्या अब दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में इस स्तर तक षड्यंत्र कर सकती है की जुर्म हुआ ही नही कह देंगे,यह कवर्धा को शर्मसार करने वाला है ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाबालिग को न्याय दिलाने हल्ला बोलने का मन बना लिया है यदि पीड़ित को जल्द न्याय नही मिला तो और बड़े आंदोलन किये जायेंगे। सरकार को गैर जवाबदेही पूर्ण इस कृत्य के लिए जवाबदेही तय कर भ्रामक जानकारी देने वाले पुलिस अधिकारीयों को तत्काल निलंबित करना चाहिए और मामले की न्यायिक चांज करा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले यह सुनिश्चित करना चाहिए!
विरोध प्रदर्श में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,अजीत चंद्रवंशी,युवा मोर्चा जिला कैलाश चंद्रवंशी देवकुमारी चंद्रवंशी,जसविंदर बग्गा,रूपेश जैन, मण्डल महामंत्री रिंकेश वैष्णव,पीयूष टाटिया,सालिक निर्मलकर,श्रीकांत उपाध्याय,उमंग पाण्डेय,मनीषा साहू पन्ना चंद्रवंशी,सनत साहू,खिलेश्वर साहू ,डोनेश राजपूत,मयंक गुप्ता,सुनील दोषी,रघुनाथ योगी,सागर साहू,सौरभ सिंह,सौरभ शर्मा,योगेश महाजन,योगेश चंद्रवंशी,लाल कौसिक,बिहारी धुर्वे,ईश्वरी धुर्वे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button